Monday, April 22, 2013

यह है मेरा बिहार हाँ यह मेरा बिहार

यह है मेरा बिहार हाँ यह मेरा बिहार ,
यह है मेरा बिहार हाँ यह मेरा बिहार ,

....................................................

१. गुरु विशवामित्र का शिक्षा केंद्र बक्सर जहाँ मर्यादा पुरुषोतम राम एवम उनके भाईओं ने शिक्षा ग्रहण      किया ,

२. सीता माँ की जन्मस्थली ,

३. बाल्मीकि ने रची रामायण ,

४.महाभारत के दानवीर, शूरवीर कर्ण की राजधानी मुंगेर ,

५. जराशंध की राजधानी राजगीर ,

६. महात्मा बुद्ध की कर्म/ प्रयोग /ज्ञान/ केंद्र मगध की महान धरा  ,

७.बुद्ध धर्म का प्रचार केंद्र, 

८.महावीर की जन्म स्थली ,

९. महावीर की कर्मस्थली पावापुरी एवम जैन धर्म के जन्मदाता ,

१०. मगध वंश की राजधानी पाटलिपुत्र 

११. चन्द्रगुप्त एवम महान अर्थशास्त्री चाणक्य की कर्मस्थली ,

१२. महावीर महयोद्धा अशोक की राजधानी , 

१३. वैशाली में लिछ्छवी वंश का प्रथम गणराज्य,

१४. विश्व की प्रथम विश्व सुंदरी आम्रपाली ,

१५. विश्व के प्रथम एवम अब तक के महान खगोलविद आर्यभट की तारेगना एवम खगौल में वेधशाला ,

१६. विश्व प्रसिद्द प्रथम आधुनिकतम ज्ञानस्थली नालंदा विश्वविधालय , 

१७.विश्व पर्यटक हेनसंग एवम फाहयान की शिक्षा स्थली ,

१८.  आदिशंकराचार्य को प्रसिद्ध शास्त्र ज्ञाता मिथला के पंडित मुंडन मिश्र के द्वारा पराजय ,

१९.  कवि विद्यापति की कर्म भूमि ,

२०. महान सम्राट शेरशाह की जन्म और कर्म स्थली सासाराम ,

२१. सिखधर्म के अन्तिम गुरू गुरु गोविन्दसिंह की जन्म एवम कर्मस्थली , पटना साहिब ,

२२. प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन के सिपाही बीर कुंवर की जन्म एवम कर्मस्थली ,

२३. लोकगीत के सम्राट भिखारी ठाकुर की जन्म एवम कर्मस्थली,

२४. राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के स्वतंत्रता आन्दोलन की शुरुआत चंपारण यात्रा ,

२५. भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्रप्रसाद ,

 २६. राष्ट्रकवि दिनकर की लेखनी की गूंज , 

२७. आंचलिक कथाकार फनीश्वरनाथ रेणु की पावन भूमि ,

२८. सम्पूर्ण क्रांति के महामानव लोकनायक जयप्रकाश की जन्मस्थली- जीरादेई , प्रयोगस्थली एवम कर्मस्थली पटना,
अदि .... 

............................
..................................
यह है मेरा बिहार हाँ यह मेरा बिहार ,
यह है मेरा बिहार हाँ यह मेरा बिहार ,

No comments:

Post a Comment